जुगसलाई : जुआ खेलते छह गिरफ्तार
जमशेदपुर। जुगसलाईपुलिस ने सोमवार की सुबह 11.30 बजे रेलवे लाइन स्थित चूना भट्टा में छापामारी कर छह लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उसमान खान, मुबारक अली, मो. इमरान, मो. शेर खान, मो. सेराज और मो. मुश्ताक शामिल हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से 1060 रुपए और चार मोबाइल जब्त की है। इस संबंध में जुगसलाई थाना के अवर निरीक्षक जयप्रकाश खालको ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।