पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। पुरी नई दिल्ली नीलांचल ट्रेन में रविवार को दम तोड़ने

जमशेदपुर। पुरी-नई दिल्ली नीलांचल ट्रेन में रविवार को दम तोड़ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। पुरी-नई दिल्ली नीलांचल ट्रेन में रविवार को दम तोड़ने वाले पंजाब के फरीदकोट स्थित धौनिया गांव निवासी प्यारा सिंह (38) के शव को जम्मूतवी ट्रेन की पार्सल बोगी से भेजवा दिया गया। सोमवार को मृतक के भाई गुरदत्त सिंह स्टेशन रोड गुरुद्वारा मदद के लिए पहुंचे। इसके बाद सीजीपीसी और जुगसलाई गुरुद्वारा कमेटी ने संयुक्त रूप से मदद कर शव को भेजवाने में मदद की। प्यारा सिंह खड़गपुर में धान काटने की मशीन में काम करता था। रविवार को उसे दिल्ली इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने खड़गपुर के पास दम तोड़ दिया। इसके बाद टाटानगर में स्टेशन मास्टर ने शव को उतार दिया। शव भेजवाने के दौरान प्रधान इंदरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, स्टेशन गुरुद्वारा के प्रधान मोहन सिंह भाटिया, नरेंद्रपाल सिंह, कमलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

यात्री के शव को ट्रेन से पंजाब भेजवाया