- Hindi News
- खाना की बर्बादी रोकने के लिए चलेगा अभियान
खाना की बर्बादी रोकने के लिए चलेगा अभियान
शादी,पार्टी या समारोह में भोजन की बर्बादी आम बात है। एक ओर शहर में जहां कई लोगों को ठीक से खाना नहीं मिलता, वहीं दूसरी ओर काफी मात्रा में भोजन बर्बाद हो जाता है। इस बर्बादी को रोकने लिए सामाजिक संस्था गुजराती सनातन सहेली ने शहर के लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। संस्था की अध्यक्ष विनिता शाह ने सोमवार को बताया कि संस्था के सदस्य धर्मशाला, मैरेज हॉल आदि में जाकर भोजन की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस दौरान भोजन को बर्बाद होने से कैसे बचाया जाए, इसका भी टिप्स लोगों को दिया जाएगा। लोगों को से यह अपील की जाएगी कि थाली में जरूरत के हिसाब से खाना परोसें। हम भोजन की बर्बादी रोक कर कई भूखों का पेट भर सकते हैं। शहर में लगभग दो सौ से अधिक धर्मशाला और मैरेज हॉल हैं। इनमें हर दिन कोई कोई समारोह आयोजित होते रहता है। विनिता शाह ने कहा कि जागरूकता अभियान जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा।
फैशन शो की तैयारी करतीं गुजराती सनातन सहेली की सदस्य।
केटरर को भी दिया जाएगा टिप्स
शाहने कहा कि शादी में लोग उत्सव मनाते हैं। इस दौरान कई लोग बेवजह खाना बर्बाद कर देते हैं। यह अच्छी बात नहीं है। लोग खाते कम हैं और थाली में भोजना ज्यादा ले लेते हैं। इससे भी भोजन बर्बाद हो जाता है। इसलिए केटरर से भी मिलकर कहा जाएगा कि लोगों की थाली में जरूरत के अनुसार ही भोजन परोसें। साथ ही पार्टी में आए मेहमानों की संख्या के मुताबिक ही खाना बनवाएं।
>>शहर के प्रमुख स्थानों पर बैनर के माध्यम से लोगों को भोजन की बर्बादी रोकने का संदेश दिया जाएगा।
>>भोजन की महत्ता पर जगह-जगह डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।
>>इस योजना से सामजिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।
>>भोजना का महत्व समझाने के लिए प्रजेंटेशन दिखाया जाएगा।
>>कैटरर्स से भोजन की बर्बादी रोकने की अपील की जाएगी।
जोड़ाजाएगा सामाजिक संस्थाओं को
पूरेशहर को सहेली के सदस्य कवर नहीं कर पाएंगे। इसलिए कदमा, टेल्को, सोनारी, साकची, मानगो, जुगसलाई में सामजिक कार्य कर रही संस्थाओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
ऐसे किया जाएगा जागरूक
शाह ने कहा कि इस काम को करने लिए 50 लाख रुपए की जरूरत पड़ेगी। इसलिए 6 जनवरी को संस्था सहेली मेला फैशन शो का आयोजन करेगी। इससे जो भी पैसा जमा होगा, उससे से डीप फ्रीजर खरीदी जाए