पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टर्मिनेशन के टेंशन में गोलबंद हुए मजदूर

टर्मिनेशन के टेंशन में गोलबंद हुए मजदूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| आईआरएलप्रबंधन द्वारा सुरदा खान तथा मुसाबनी प्लांट में कार्यरत लगभग 1500 मजदूरों की छंटनी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। बताया जाता है कि टर्मिनेशन पत्र को बंद लिफाफे में डाक से भेजने की तैयारी की जा रही है। गोपनीय रूप से सब कुछ चल रहा है। इसकी भनक यूनियन नेताओं को मिलने पर मजदूरों के साथ सोमवार को अस्पताल चौक पर बैठक कर आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। रविवार को गेट सभा से प्रबंधन को नेताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि मजदूरों का टर्मिनेशन किया जाता है तो यूनियन मजदूरों के साथ किसी भी हद तक जा सकती है। बैठक में नेताओं ने निर्णय लिया कि एक भी मजदूर को यदि टर्मिनेट किया गया तो इसके खिलाफ मुसाबनी बंद का अाह्वान किया जाएगा। मजदूर चरणबंद आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन, हड़ताल, आमरण अनशन आदि भी करने के लिए तैयार हैं। बैठक में तपन पंडा, बिजू मिश्रा, सूरज लामा, रमेश बाबू, संजय महंती, एल जोन, डी नेवार, अभिजीत चटर्जी, लिंगराज आचार्या सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।