सिनी ने चलाया एड्स जागरूकता अभियान
जमशेदपुर| एड्ससे बचाव को लेकर सिनी संस्था द्वारा सोमवार को सुरदा स्कूल परिसर में एड्स जागरूकता के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके साथ ही नाटक के जरिए एड्स से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी दी गई। इस अभियान में सिनी के किशोर, बहादुर, राजेश, विवेक कुमार, नगमा हक, बुदानी कुमारी, राधिका, पिंकी, पूर्णिमा, चमेली, सुनीता, बबलू कुमार, समीर कर्मकार आदि शामिल थे।