ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सफाई
जमशेदपुर| पीएमके स्वच्छ भारत अभियान का असर अब गांवों में भी देखने को मिलने लगा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण अपने गांव की गंदगी को दूर करने में जुट गए हैं। सोमवार को सुरदा पंचायत के बड़ाघाट गांव के चेतानटोला में ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य टीकाराम सोरेन के नेतृत्व में नाली की सफाई की। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था। इसी वजह से ग्रामीणों ने श्रमदान कर इसकी सफाई करने का निर्णय लिया। श्रमदान करने वालों में किसान मित्र राघव मुर्मू, हरी सोरेन, छोटू टुडू, गोपीनाथ टुडू, अजय मुर्मू आदि शामिल थे।