पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब बिक्री के खिलाफ घेरा थाना

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ घेरा थाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| घाटशिलापंचायत के उपमुखिया मो. जलील के नेतृत्व में राजस्टेट के ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग पर सोमवार को घाटशिला थाना का घेराव कर विरोध किया। इसके बाद थाना प्रभारी के नाम मांग पत्र एसआई आरके चौधरी को साैंपा। इस मांग पत्र में कहा गया था कि घाटशिला पंचायत के राजस्टेट के कई किराना दुकानों में अवैध रूप से देर रात तक शराब की बिक्री की जाती है। शराब सेवन से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। परिवार में रोजाना महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। राजस्टेट के ग्राम प्रधान बादल चौधरी, महादेव नामाता, कन्हाई नामाता, काशीनाथ नामाता, राजू नामाता, चुरा चौधरी, डोम नामाता, भीकू नामाता ने पुलिस को बताया रोजाना राजस्टेट गांव के आस-पास किराना दुकानों में अवैध रूप से देर रात तक अवैध शराब की बिक्री की जाती है। इसके अलावा गांव के आस-पास देशी शराब भट्ठियों में भी शराब की बिक्री बे रोक-टोक जारी है। आस पास के गांव के लोग नशे में धुत्त होकर अशांति फैलाते हैं।