पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तार कंपनी ने एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड जीता

तार कंपनी ने एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारकंपनी के मानव संसाधन विभाग ने प्रतिष्ठित सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड जीता है। सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2014 के लिए तार कंपनी ने अपना प्रतिवेदन भेजा था। इसके बाद विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों की टीम ने तार कंपनी और जेम्को का दौरा किया।

टीम ने यहां के मानव संसाधन विभाग की विभिन्न गतिविधियों का अध्ययन एवं आकलन किया था। उन्होंने प्रबंधन द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन को देखा और यूनियन के प्रतिनिधियों कर्मचारियों से बातचीत की। एक सितंबर से तीन सितंबर तक किए गए आकलन के आधार पर तार कंपनी को स्ट्रांग कमिटमेंट टू एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड देने की घोषणा की गई। पांच दिसंबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में कंपनी के प्रबंध निदेशक नीरजकांत और महाप्रबंधक अमित सहाय ने यह अवॉर्ड हासिल किया। मौके पर एचआर विभाग के जयदीप सरकार एवं डोमनिक जेवियर भी मौजूद थे।

अवॉर्ड के साथ तार कंपनी के एमडी नीरजकांत अन्य।