- Hindi News
- मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए टीम बनाने का निर्देश
मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए टीम बनाने का निर्देश
शहरऔर आसपास के क्षेत्रों में मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ गया है। इस पर रोक लगाने के लिए जिले की सिविल सर्जन डॉ विभा शरण ने टीम बनाने का निर्देश दिया है। इन टीमों को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
रविवार को महात्मा गांधी (एमजीएम) अस्पताल में इलाजरत 38 वर्षीय खुदी राम हांसदा की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई थी, जबकि उनकी प|ी भी इसी बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज भी एमजीएम में चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार, शांति की स्थिति भी ठीक नहीं है। मृतक खुदी राम हांसदा जादूगोड़ा के धोबनी गांव के निवासी थे। सिविल सर्जन ने कहा कि जादूगोड़ा के जिस क्षेत्र से ब्रेन मलेरिया के मरीज आए हैं, वहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक टीम सोमवार को भेज दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद अागे की कार्यवाही की जाएगी।