बिरसानगर : मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
जमशेदपुर| बिरसानगरके मदर टेरेसा रोड निवासी राकेश दास ने जोन नंबर छह के सुंदर ठाकुर और उमेश ठाकुर के खिलाफ रविवार को बिरसानगर थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, राकेश दास मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तमारिया स्कूल जोन नंबर छह के पास सुंदर और उमेश ने उनके साथ मारपीट की।