पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेल्को : दो के खिलाफ मामला दर्ज

टेल्को : दो के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| अवरनिरीक्षक जनक सिंह मुंडा ने टेल्को के लक्ष्मीनगर निवासी नवल किशोर ठाकुर और परशुराम चौधरी के खिलाफ घर में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ रख कर विस्फोट कराने की रविवार को टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, नवल किशोर ठाकुर किराए पर परशुराम चौधरी के मकान में रहता है। वह गैस रिफिलिंग का काम करता है। रविवार को गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर फट गया और आग लग गई। इससे नवल किशोर ठाकुर झुलस गया।