पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा नहीं रहा पीएन का काम : कमेटी मेंबर

अच्छा नहीं रहा पीएन का काम : कमेटी मेंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>> बिष्टुपुर में भगवान सिंह गुट ने की बैठक

भास्करन्यूज | जमशेदपुर

एसएमडीके कमेटी मेंबर तीसरे मोर्चा के नेता भगवान सिंह ने कहा है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के (टीडब्ल्यूयू) अध्यक्ष पीएन सिंह का कार्यकाल यूनियन के इतिहास में अच्छा नहीं रहा। वे बिष्टुपुर में अपने आवास पर सोमवार को आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएन सिंह के कार्यकाल में 45 कर्मचारी और कमेटी मेंबर चार्जशीटेड, सस्पेंड एवं डिस्चार्ज हुए। रघुनाथ पांडे और पीएन सिंह ने यूनियन संविधान को अपने अधीन करने का भरपूर प्रयास किया, ताकि आजीवन अध्यक्ष बने रहें। वर्तमान नेतृत्व ने डीए के मुद्दे पर कर्मचारियों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया।

डीए को खत्म करने या इसके वर्तमान स्वरूप को बदलने जैसी कोई बात नहीं थी। दोनों नेताओं ने सत्ता में रहते हुए जितना हो सका कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। बैठक में प्रवीण पांडे, गोपीचंद्र राम, सीएल सिंह, हरि ओम, जेके झा, संजय सिंह, आरआर सिंह, सुभाष कुमार, अजय कुमार सिंह, आरकेपी सिंह, सुनील सिंह, शमशाद अहमद, बीके सिंह, एके श्रीवास्तव, सराेज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

नियम विरुद्ध दिलाई ईएसएस

गुमराह कर रहा सत्ता पक्ष : विपक्ष

टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्षी गुट की सोमवार को बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि चुनाव सामने देख पीएन सिंह की टीम रणनीतिक रूप से कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। उनकी टीम अलग-अलग खेमों में बंट गई है। इन्हें मालूम है कि पीएन सिंह द्वारा किए गए कार्यों के एवज में उन्हें वोट नहीं मिलने वाला है। हर समझौते में कर्मचारियों को भारी नुकसान हुआ है। बैठक में सुमन सिंह, केवल सिंह, केवट सिंह, धर्मराज तिवारी, घनश्याम सिंह, सलाउद्दीन, संतोष पांडे आदि उपस्थित थे। चारकमेटी मेंबर गए टूर : टाटास्टील के सीआरएम के आठ में से चार कमेटी मेंबर सोमवार को 10 दिवसीय औद्योगिक टूर पर रवाना हो गए। टूर पर जाने वाले कमेटी मेंबरों में नितेश राज, अमर पाणिग्रही, गुलाब यादव और प्रसेन्नजीत तिवारी शामिल हैं। ये कमेटी मेंबर दिल्ली, मुंबई और गोवा जाएंगे। सीआरएम के शेष चार कमेटी मेंबर विभाग का आईबी फ्रिज रहने और मैनिंग का फैसला नहीं होने के विरोध में टूर पर नहीं गए।