पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 पदाधिकारी सिपाही निलंबित

15 पदाधिकारी सिपाही निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर/चाईबासा

जेलब्रेक कांड के बाद सुरक्षा पर तैनात गुरुवार को जिला पुलिस के 15 पदाधिकारियों समेत सुरक्षाबल के जवानों को सुरक्षा में चूक के कारण निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार ने संबंधित लोगों को निलंबन का निर्देश जारी किया है। निलंबित पुलिस पदाधिकारी जवान जिला पुलिस बल के अंतर्गत अदालत में हाजत की सुरक्षा, जेल की सुरक्षा, मंडलकारा के कैदी वाहन की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। इसमें 3 पदाधिकारी स्तर के अन्य सिपाही स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।

जवान से छीनी थी रायफल

घटनाके समय कैदी वैन के दोनों ओर तीन- तीन रायफलधारी सिपाही भी खड़े थे। वैन से नीचे आते ही नक्सलियों ने एक सिपाही से रायफल छीन ली ओर फायर करना चाहा, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद नक्सली वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए भागने लगे। मारपीट की घटना की भनक लगते ही मेन गेट के बाहर खड़े के एक जवान ने गेट को बंद रखने के लिए अंदर की ओर धकेलना शुरू कर दिया, लेकिन 15 नक्सलियों द्वारा एक साथ गेट को धक्का दिए जाने की वजह से खुला गया। इसके बाद सभी नक्सली जेल की दीवार के सहारे भागने लगे। इसी बीच एक नाटे कद के जवान ने गोली चला दी, जिससे दो नक्सली की मौत हो गई।

10 साल पहले घर से निकला था बेटा, घर आई लाश

सारंडा के छोटानागरा थानांतर्गत हतनाबुरू गांव के जड़ी-बूटी बेचने वाले रामचंद्र तांती का बड़ा बेटा दस साल पहले घर से काम करने के लिए निकला था। इसके बाद उसकी लाश ही लौटी। यह लाश थी भाकपा माओवादी संगठन का प्लाटून कमांडर रहा राम विलास तांती की। उसके बूढे़ बाप को एक साथ दो-दो बेटों की लाश को कंधा देना पड़ा। प्लाटून कमांडर रहा राम विलास तांती उसके छोटे भाई टीपा दास की मंडल कारा में 9 दिसंबर को 15 नक्सलियों के साथ भागने की कोशिश के दौरान गोली मार दी गई थी। अपने बेटों की लाश लेने चाईबासा पहुंचे रामचंद्र तांती बताते हैं कि मौत से करीब 8 घंटा पहले ही सुबह करीब 8 बजे राम विलास ने फोन पर उससे बातें की थी। राम विलास ने सबसे पहले घर का हालचाल पूछा था। साथ ही कहा था कि एक व्यक्ति के पास उसने एक मोबाइल 10 हजार रुपए छोड़ रखा है, उसे ले लेना। उसने यह भी कहा था कि मार्च में वह जेल से बाहर आने वाला है। जेल से छूटकर वह घर परिवा