पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की भूमिका संदिग्ध : विधायक

पुलिस की भूमिका संदिग्ध : विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| झाविमोप्रत्याशी सह विधायक अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस की शह पर सजायाफ्ता धरनीधर सिंह सरदार और मुरारी सिंह ने नौ दिसंबर को चांडिल ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट की। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। मारपीट किए जाने की पुलिस को पहले से जानकारी थी, लेकिन उसने समय रहते कार्रवाई नहीं की। उधर, झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य किशोर यादव ने कहा कि विधायक अरविंद कुमार सिंह उनके चारों भाइयों पर लगाया गया आरोप निराधार है।

बोगसवोटिंग कराने का आरोप : झारखंडविकास मोर्चा कोल्हान प्रभारी प्रमोद मालाकार ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ईचागढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोगस वोटिंग कराया है। भाजपा प्रत्याशी ने झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह के भाई विनायक सिंह और नवीन सिंह को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया है।

ईचागढ़घटना की जांच की मांग

जमशेदपुर| सत्याग्रहसंस्था के केंद्रीय संगठन प्रभारी मनोज सिंह उज्जैन ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।