पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस चुनाव बाद झामुमो में संगठनात्मक चुनाव

विस चुनाव बाद झामुमो में संगठनात्मक चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| झामुमोके जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू ने गुरुवार को कहा है कि पार्टी नेताओं का ध्यान सिर्फ विधानसभा चुनाव परिणाम पर है। झामुमो अधिकतर विधानसभा सीटों पर विजयी होगा। विधानसभा चुनाव के पहले से झामुमो के संगठनात्मक चुनाव शुरू हो चुके हैं। चुनाव के कारण इन्हें बीच में रोका गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पूर्वी सिंहभूम में डुमरिया, मुसाबनी, पटमदा और जमशेदपुर प्रखंड का संगठनात्मक चुनाव हो चुका है। विस चुनाव के बाद बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, पोटका, गुड़ाबांधा, बोड़ाम, जुगसलाई नगरपालिका, जमशेदपुर नगर, मानगो अक्षेस और चाकुलिया नगर प्रखंड समिति का चुनाव होगा।