बिजली व्यवस्था में सुधार पर जोर
झारखंडराज्य विद्युत बोर्ड निजी बिजली कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धात्मक चैलेंज को कबूल करते हुए अपने उपभोक्ताओं को क्वालिटी सर्विस देने की तैयारी में जुट गया है। खासकर ऐसे शहरों में जहां निजी क्षेत्र पांव पसारने की तैयारी में हैं। गुरुवार को जमशेदपुर सर्किल के विद्युत अभियंताओं की वार्षिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें इसी बात पर चर्चा कर तकरीबन एक हजार करोड़ रुपए की योजना बना कर बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता सर्किल के अधीक्षण अभियंता राम जनम सिंह ने की। उनके साथ सर्किल के सभी डिवीजन राजस्व तथा तकनीकी सेल के कार्यपालक सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता शामिल हुए
बिलभुगतान में होगी आसानी
विकसितशहर बेंगलुरु ग्रेटर नोएडा की तरह जमशेदपुर के विद्युत उपभोक्ताओं के घर में भी प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके तहत उपभोक्ता को कार्ड खरीदकर अपने मीटर को चार्ज करना पड़ेगा। उन्हें महीने के आखिरी में लाइन लगकर बिजली बिल का भुगतान करने से छुटकारा मिलेगा साथ ही गलत बिलिंग जैसी समस्याओं से भी निजात मिल जाएगी। समीक्षा बैठक के उपरांत प्रीपेड मीटर लगाने वाली एजेंसी कंपनी अल स्वीडी इलेक्ट्रो मीटर के अभियंता अमित शर्मा ने वीडियो के माध्यम से प्रजेेंटेशन भी दिया। मूल रुप से मिस्र की यह कंपनी दुनिया के नौ देशों में प्रीपेड बिजली मीटर की आपूर्ति कर रही है।
नए सब स्टेशन स्थापित कर दी जाएगी क्वालिटी बिजली
अबतक ओड़िशा पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे शहरों गांवों में औसतन छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इसे 20 घंटे करने की योजना है। इसके तहत कोवाली के निश्चिंतपुर चाकुलिया के बाली बांध में 10/10 एमवीए के सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सब स्टेशनों से हल्दीपोखर, हरिणा, कोचा कुंवर, निश्चिंतपुर, शांतिनगर, बेंद, चलानियां, गंगाजोभी, घाघरा तथा बाली बांध क्षेत्र में निर्बाध बिजली दी जाएगी। इसके अलावा आदित्यपुर, मुसाबनी जादूगोड़ा में ब्रेकर बदलने का काम तोशा इंटरनेशनल के द्वारा किया जा रहा है।
आरएपीडीआरपी में छह नए शहर शामिल
रिस्ट्रक्चर्डएक्सलरेटेड पावर डवलपमेंट रिफोर्मस प्रोग्राम (आरएपीडीआरपी) योजना में छह और शहरों को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है, जहां की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य होंगे। वे चुने गए शहर हैं चाकुलिया, धालभूमगढ़, हल्दीपोखर, जादूगोड़ा,