सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी
चांडिल| थानाक्षेत्र के एनएच 33 हमसादा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि गुरुवार को जमशेदपुर की ओर में चौका थाना के खूंटी निवासी देवीलाल कुमार और सुसेन मांझी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। वाहन के धक्के से दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल समेत खेत में जा गिरे। घायल सुसेन माझी ने बताया कि वे भादुडीह अपने ससुराल जा रहे थे।