पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइंस डिवीजन ने केपीओ की दी मात

माइंस डिवीजन ने केपीओ की दी मात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|माइंस डिवीजनने गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबले में केपीओ को 30 रनों से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए माइंस डिवीजन के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। पी महापात्रा ने ने 23 रन, रवि तिवारी ने 37 रन और ओम बहादुर ने 24 रन बनाए। केपीओ की ओर से मुकेश परिंडा ने चार और सत्यजीत गिरी ने तीन लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केपीओ की टीम माइंस डिवीजन के गेंदबाजों को सामना नहीं कर सकी। 20 ओवर में सात विकेट पर 120 रन से आगे बढ़ने में केपीओ विफल रहे। सोमांशु ने नाबा 43 रन, उत्पल आनंद ने 13 और अर्चित बजाज ने 17 रन बनाए। माइंस डिवीजन की ओर से भट्टाचार्या ने तीन विकेट लिए।