सीएसआई ने शेयर्ड सर्विसेज को हराया
जमशेदपुर| टाटास्टील खेल विभाग के तत्ववाधान में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट के सेमीफाइनल में जेनरल ऑफिस का मुकाबला माइंस डिवीजन से अौर दूसरे सेमीफाइनल में सीएसआई का मुकाबला फ्लैट प्रोडक्ट से होगा। गुरुवार को खेले गए मैच में सीएसआई ने शेयर्ड सर्विसेज को रोमांचक मुकाबले में 13 रनों से हरा दिया। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसआई ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 111 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीएसआई की अोर से धीरज कुमार सिंह ने 13 रन, भूषण प्रसाद ने 16 और दीपक दास ने 20 रन बनाए। शेयर्ड सर्विसेज की अोर से अरिहंत ने तीन और राहुल ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी शेयर्ड सर्विसेज की टीम 17 ओवर में 79 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। नीतेश ने अपनी टीम के लिए 11 रन जोड़े। सीएसआई की ओर से आरएन महतो और गोपी ने तीन-तीन विकेट लिए।