- Hindi News
- जोगा इंटर स्कूल हैंडबाल : सीनियर में सेंट मेरी, डीबीएमएस, डीएवी एनआईटी जीते
जोगा इंटर स्कूल हैंडबाल : सीनियर में सेंट मेरी, डीबीएमएस, डीएवी एनआईटी जीते
जमशेदपुर| जेआरडीटाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे जोगा इंटर स्कूल हैंडबाल में गुरुवार को सीनियर में सेंट मेरी, डीबीएमएस, डीएवी एनआईटी, चर्च स्कूल ने अपने अपने मैच जीतकर आगे बढ़ गए हैं। सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल ने केपीएस मानगो को 9-7 गोल से, डीबीएमएस कदमा ने डीेएवी को 4-1 से, डीएवी एनआईटी ने काशीडीह हाई स्कूल को 11-3 गोलों के अंतर से हरा दिया। चर्च स्कूल बेल्डीह ने डीबीएमएस कदमा को 6-2 से हराया। जूनियर बालक वर्ग में डीएवी एनआईटी ने डीएवी पटेलनगर को 5-1 से, डीबीएमएस कदमा ने केपीएस कदमा को 4-3 से हराया। सीनियर बालिका वर्ग में सेक्रेट हार्ट कान्वेंट ने केपीएस मानगो को 9-5 से, सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल ने काशीडीह हाई स्कूल को 6-2 से हराया। जूनियर वर्ग में चर्च स्कूल ने केपीएस मानगो को 4-2 गोल से, डीबीएमएस कदमा ने केपीएस मानगो को 3-1 से हराया।