झारखंड ने असम को आठ विकेट से हराया
सीकेनायडू अंडर 23 क्रिकेट में गुरुवार को झारखंड ने असम को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही झारखंड ने छह अंक अर्जित किए। पहली पारी में असम की टीम 208 रनों से पिछडऩे के बाद दूसरी पारी 59 रन से आगे शुरू की। झारखंड के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए असम की दूसरी पारी को 251 रनों के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद झारखंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 44 रन बनाकर मैच जीत लिया। असम की पारी को ध्वस्त करने में अंकित दबास ने मुख्य भूमिका निभाई अंकित ने 45 रन देकर पांच विकेट लिए। विकास और राहुल प्रसाद ने दो-दो विकेट लिए। संक्षिप्त स्कूल : असम पहली पारी 208 रन, झारखंड पहली पारी 456/7 पारी घोषित, असम दूसरी पारी 251 रन, झारखंड दूसरी पारी : 2/44 रन