वाहन से टकराकर साइकिल सवार घायल
पटमदा| सोमवारकी शाम करीब 5 बजे पटमदा साप्ताहिक हाट से बामनी की ओर जा रहा साइकिल सवार युवक जमशेदपुर से रहे टाटा मैजिक वाहन से टकरा जाने पर बुरी तरह से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटमदा मुख्य सड़क के बीच लावा पेट्रोल पंप के पास भीड़-भाड़ के कारण पटमदा के मेजुरनाचा (महुलबना) निवासी युवक स्वप्न महतो (20 वर्ष) मैजिक वाहन की चपेट में गया। वह ठनठनी घाटी स्थित किसी क्रशर का मजदूर है। इस घटना के बाद ग्राम प्रधान वृंदावन दास, झाविमो नेता सरकार कालिंदी, साजिद खान समेत कई लोगों ने घायल को पहले पटमदा पीएचसी पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया।