जमशेदपुर. परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी कालिंदी बस्ती निवासी सपना देवी के साथ धोखा कर एक व्यक्ति ने 20 हजार रुपए अपने खाते में डाल लिया। मामले की जानकारी होने पर सपना देवी भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज सिन्हा को लेकर थाना पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
क्या है मामला
सपनादेवी ने बताया कि वह पढ़ना-लिखना नहीं जानती है। 11 सितंबर को सपना एसबीआई की परसुडीह शाखा में अपने पति के एकाउंट 32143574689 में 15 हजार रुपए जमा करने गई थी। उसने बगल में खड़े एक व्यक्ति से राशि जमा करने वाला फॉर्म भरने की गुजारिश की। उस व्यक्ति ने फॉर्म पर सपना के पति की जगह अपना एकाउंट नंबर 34037291143 डाल दिया, जो संतोष कुमार सिन्हा के नाम पर है। 12 सितंबर को सपना पुन: एसबीआई की सरजामदा शाखा में अपने खाते में 5000 रुपए जमा करने गई। वहां भी सपना को वही व्यक्ति मिला। उस व्यक्ति ने दोबारा फॉर्म में अपना एकाउंट नंबर भर दिया।
इस तरह हुआ खुलासा
सपना शुक्रवार को अपना पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक पहुंचीं। लेकिन, बैंक कर्मी ने बताया कि दोनों तिथि में इस एकाउंट में कोई राशि जमा नहीं हुई है। सपना ने बैंक से राशि जमा करने वाले फॉर्म के काउंटर फ्वाइल दिखाकर संतोष के एकाउंट की जानकारी ली और उसका फोन नंबर भी लिया। सपना ने संतोष को फोन किया, तो उसने पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। लेकिन, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी संतोष ने तो राशि लौटाई है और ही सामने रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एसबीआई की दोनों शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। लेकिन, उसमें तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। एकाउंट का लेजर जानने पर मालूम पड़ा कि रोजाना संतोष सिन्हा के एकाउंट में पैसे का आना-जाना हो रहा है।