श्रम मंत्री आज पहुंचेंगे शहर
जमशेदपुर | श्रमनियोजन मंत्री केएन त्रिपाठी 29 सितंबर को शहर आएंगे। वे दोपहर 2.30 बजे हेलिकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सर्किट हाउस जाएंगे और अपने विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 7.30 बजे वे सिदगोड़ा स्थित संभवी वंदना क्लब के दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।