वाल पेंटिंग प्रतियोगिता दो को
जमशेदपुर | टाटानगररेलवे स्टेशन पर दो अक्टूबर को वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। स्टेशन प्रबंधक अवतार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कलाकार एक अक्टूबर की दोपहर तीन बजे तक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शीर्ष तीन उत्कृष्ट पेंटिंग करने वालों को रेलवे द्वारा प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।