जमशेदपुर. मंत्रीपद ग्रहण करने के बाद विधायक बन्ना गुप्ता मंगलवार को पहली बार शहर आएंगे। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सोमवार को उन्हें विभाग मिलने की संभावना है। उन्हें कृषि विभाग मिल सकता है। मालूम हो कि शनिवार को बन्ना ने झारखंड सरकार में 15वें मंत्री के रूप में शपथ ली थी। लेकिन उस समय उन्हें कोई विभाग नहीं दिया गया था।