पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजीएम : लूट की योजना बनाते 3 धराए

एमजीएम : लूट की योजना बनाते 3 धराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजीएमथाना अंतर्गत साउथ इंडियन पार्किंग में शनिवार देर रात लूट की योजना बनाते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें सज्जाद खान (आजाद बस्ती रोड नंबर 8), रूस्तम आलम (उलीडीह खनका कुंवर सिंह रोड) और अब्बास खान (जवाहरनगर रोड नंबर 13 बी) शामिल हैं।

रविवार को एसएसपी एवी होमकर ने पत्रकारों को बताया कि युवको लूट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पिस्तौल ट्रायल करने पर उन लोगों में सहमति बनी। जब पिस्तौल से फायरिंग की गई, तो गलती से गोली उनके साथी सज्जाद के कमर में लग गई। गोली चलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। स्थिति बिगड़ने पर उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास है। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। मौके पर सिटी एसपी कार्तिक एस, डीएसपी (पटमदा) अमित सिंह, डीएसपी (सीसीआर) जे केरकेट्‌टा,सर्किल इंस्पेक्टर एमजीएम सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी एमजीएम शंकर ठाकुर और उलीडीह थाना प्रभारी सुषमा मौजूद थी।