पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सो रहे बीएसएफ जवान पर हमला

सो रहे बीएसएफ जवान पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहे बीएसएफ के जवान आशीष प्रसाद पर जानलेवा हमला हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर एक के खड़गपुर छोर पर सो रहे जवान को एक अन्य व्यक्ति बांस से पीटा, जिससे जवान के कान सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना रविवार तड़के 4.45 बजे की है। जवान को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर जवान के परिजन भी टाटानगर पहुंच चुके हैं।

कोलकाता से आया था जवान : आशीषप्रसाद चाईबासा के बड़ी बाजार का रहने वाला है। वह शनिवार देर रात कोलकाता से टाटानगर पहुंचा था। चाईबासा के लिए वाहन नहीं मिलने के कारण जवान प्लेटफॉर्म पर ही सो गया था।

रविवार तड़के एक व्यक्ति बांस से सो रहे जवान को पीटने लगा। पास में सो रहे दो सिख निहंग ने अपने बरछे (भाले) से हमला कर रहे व्यक्ति को हटाने की कोशिश की। लेकिन, हमलावर निहंग का बरछा लेकर भाग गया। फुटओवर ब्रिज पर एक जीआरपी जवान ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाला से जवान को चमका देकर बाहर भाग गया। जब तक रेल पुलिस उसका पीछा करती, वह स्टेशन परिसर से निकल चुका था। बीएसएफ जवान पर हमले की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग में आईकार्ड मिला है, जिससे हमलावर की शिनाख्त भी चाईबासा के रामधीन बानरा के रूप में हुई है।