- Hindi News
- श्रम कानूनों में हो रहे बदलाव पर चर्चा आज
श्रम कानूनों में हो रहे बदलाव पर चर्चा आज
संयुक्तराष्ट्र संघ की संस्था अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन) ब्यूरो फॉर वर्कर्स एक्टिविटीज (एसीटीआरएवी) ने जेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर के साथ मिलकर भारत के श्रम कानूनों में हो रहे बदलाव पर 29 सितंबर को सेमिनार का आयोजन करेगा। वैश्वीकरण के इस दौर में भारत के श्रम कानून में हो रहे बदलाव पर आइएलओ के साथ ही विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ सेमिनार में शिरकत करेंगे।
एक्सएलआरआई के निदेशक फादर अब्राहम सुबह साढ़े नौ बजे इस सेमिनार का उदघाटन करेंगे। आईएलओ के प्रोफेसर राघवन सेमिनार के थीम पर प्रकाश डालेंगे और बताएंगे कि यह सेमिनार आज के वैश्विक परिदृश्य में क्यों जरूरी है? उदघाटन समारोह के बाद विभिन्न तकनीक सत्र होंगे, जिसमें श्रम कानून के विशेषज्ञ भाग करेंगे।
कितना लचीला हो कानून
एक्सएलआरआईके प्रोफेसर (एचआरएम) प्रो. के आर श्याम सुंदर ने बताया कि इस सेमिनार का मकसद श्रम कानूनों में हो रहे बदलाव के मद्देनजर श्रमिकों के अधिकार को सुनिश्चित करना है। सेमिनार में इस बात पर बहस होगी कि देश के आर्थिक विकास में श्रम कानूनों में लचीलापन कितना सही है? कहीं इससे श्रमिकों के अधिकार का उल्लंघन तो नहीं होगा? साथ ही पिछले 10 जुलाई को एसीटीआरएवी की डायरेक्टर मारिया हेलेना एंड्रयू के भारत दौरे के दौरान हुए नेशनल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की सिफारिशों पर भी चर्चा होगी।