काशीडीह छोटा गोविंदपुर में हुई चोरी
बदमाशोंने शनिवार की रात साकची और छोटा गोविंदपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन
किसी मामले में सफलता नहीं मिल सकी है।
घरसे आभूषण मोबाइल ले गए
साकचीथाना अंतर्गत काशीडीह बागान एरिया में बदमाशों ने संजय प्रसाद के घर का ताला तोड़कर कमरे से आभूषण, 2 हजार नकद और दो मोबाइल चुरा लिए। इस संबंध में संजय प्रसाद ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है। संजय के अनुसार, बदमाशों ने अलमीरा में रखे सोना के पांच टॉप, 2 हजार रुपए, एटीएम कार्ड और दो मोबाइल गायब कर दिया। करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
गोविंदपुर: एसबेस्टस खोलकर की चोरी
गोविंदपुरथाना से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने रतन मार्केट स्थित अशोक कुमार ओझा की राशन दुकान का एसबेस्टस खोलकर नकद राशि गायब कर दी। रविवार की सुबह अशोक ओझा दुकान पहुंचे, तो पहले उन्हें चोरी का आभास नहीं हुआ। ग्राहक को रुपए वापस करने के लिए जब उन्होंने काउंटर खोला, तो उसमें रखे रुपए गायब पाए। अशोक के अनुसार काउंटर में करीब ढाई हजार रुपए रखे हुए थे। इस संबंध में अशोक ओझा ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत की है।