नो पार्किंग से नौ वाहन जब्त
बिष्टुपुरमेन रोड स्थित नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों पर रांग पार्किंग का नोटिस चिपकाया, जबकि कई वाहनों को क्रेन की मदद से ट्रैफिक पोस्ट ले जाया गया। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में अफरातफरी मच गई। नो-पार्किंग में खड़े कई लोग तत्काल अपने वाहन लेकर भाग निकले।
1
2
2
v
पूजा को लेकर वाहनों की धरपकड़ शुरू
दुर्गापूजा को लेकर जिला पुलिस की ओर से 407 और ट्रक की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस की माने तो इन वाहनों का उपयोग पूजा में फोर्स को पंडालों तक पहुंचाने में किया जाएगा। पूजा के बाद विसर्जन के दौरान इनका उपयोग किया जाएगा।
दो स्थानों पर पार्किंग की है व्यवस्था
बिष्टुपुरमें वाहनों की पार्किंग के लिए दो स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाया गया है। पहला बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, जबकि दूसरा तिलक पुस्तकालय के पास है। इसके बावजूद लोग नो-पार्किंग में गाडिय़ां खड़ी करते हैं।
कई वाहनों पर नोटिस चिपकाया
अभियानके दौरान ट्रैफिक पुलिस ने छह कार और तीन दोपहिया वाहन जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों से एक-एक हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जिन वाहनों पर रांग पार्किंग का नोटिस चिपकाया गया, उनसे 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पुलिस द्वारा नो-पार्किंग में वाहन खड़ा किए जाने के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। बावजूद लोग नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करते हैं। बिष्टुपुर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार दोपहर 1.30 बजे अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान करीब तीन घंटे तक चला। बिष्टुपुर थाना से लेकर राममंदिर बाजार के अंदर भी अभियान चलाया गया।
एक नजर
क्या
नो-पार्किंगमें खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
कहां
बिष्टुपुरमेन रोड में छप्पन भोग से राम मंदिर तक
कबतक अभियान चला
रविवारदोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर नोटिस चिपकाते ट्रैफिक पुलिस के जवान।
अपनी स्कूटी को ले जाते देख ट्रैफिक जवान से गुहार लगाती युवती।