पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक अक्टूबर से 5 दिन का अवकाश

एक अक्टूबर से 5 दिन का अवकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंजीत बनेंगे प्रशासनिक हेड कल रिटायर होंगे पीजे सिंह

टाटामोटर्स के जीएम (प्रशासन) कैप्टन पीजे सिंह 30 सितंबर को रिटायर होंगे। उनकी जगह कंपनी के डीजीएम (प्रशासन और सुरक्षा) रंजीत धर लेंगे। धर एक अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे। वह कंपनी के प्रशासनिक प्रमुख होंगे। रंजीत धर की गिनती कंपनी के सुलझे अधिकारियों में होती है। यही कारण है कि कंपनी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है।

1989में ज्वाइन की थी कंपनी

रंजीतधर ने 1989 में बतौर पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनीज) टाटा मोटर्स ज्वाइन किया था। पहले वह प्रोडक्टिविटी सर्विसेस में रहे। इसके बाद कंपनी ने उन्हें रिक्रूटमेंट की जिम्मेवारी सौंपी। धर के बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंपनी के सर्विस, परचेज और डिस्पोजल विभाग की पूरी जिम्मेवारी सौंप दी गई। बाद में वे सेफ्टी का काम दिखे। उनके मल्टी डायमेंशनल प्रोफाइल को देखते हुए कंपनी ने अब प्रशासन की जिम्मेवारी सौंपी है। धर को अब कंपनी के साथ ही कंपनी के बाहर के मामले को भी देखने होंगे।

जमशेदपुर| टाटामोटर्स में 28 सितंबर रविवार को भी काम हुआ। 28 के बदले कंपनी एक अक्टूबर को छुट्टी देगी। दो अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को दशमी की छुट्टी है। 4 को कंपनी ने समायोजित छुट्टी दी है। ईद के दिन काम करने की एवज में यह छुट्टी दी जाएगी। 5 को रविवार है। इस तरह टाटा मोटर्स समेत उसकी अनुषंगी इकाइयां 6 अक्टूबर को खुलेंगी।

छुट्टीका इस्तेमाल घूमने में भी

लगातारपांच दिन की छुट्टी का इस्तेमाल कर्मचारी घूमने में कर रहे हैं। टाटा मोटर्स कर्मी कोलकाता की दुर्गा पूजा के साथ पुरी भ्रमण पर जा रहे हैं। कुछ कर्मचारी अपने घर की ओर रुख कर रहे हैं। टाटा मोटर्स कर्मी राजीव कुमार सप्ताहभर की इस छुट्टी में पुरी घूमने जा रहे हैं। कहते हैं, प|ी और बच्चों से वादा कर रखा था कि छुट्टी मिलने पर पुरी ले चलूंगा। महेश मंडल परिवार के साथ कोलकाता की पूजा देखने जा रहे हैं। कहते हैं, कोलकाता की पूजा का कुछ अलग ही रंग है।

एक कार्यक्रम में पीजे सिंह से हाथ मिलाते रंजीत धर (फाइल फोटो)