- Hindi News
- जमशेदपुर। घाटशिलारंकिणी मंदिर में 16 और 17 सितंबर को विद्या
जमशेदपुर। घाटशिलारंकिणी मंदिर में 16 और 17 सितंबर को विद्या
जमशेदपुर। घाटशिलारंकिणी मंदिर में 16 और 17 सितंबर को विद्या पूजा के शुभ अवसर पर बली दी जाएगी। इस संबंध में मंदिर के पुजारी विजय पांडा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी घाटशिला क्षेत्र की सुख-शांति, अच्छी फसल और क्षेत्र में खुशहाली के लिए विद्या पूजा का आयोजन सालों से होते चला रहा है। उसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी विद्या पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी हो कि पूर्व में पूजा के अवसर पर रंकिणी मंदिर में नर बली देने की प्रथा थी। ढाई सौ साल पूर्व में किसी राजा ने नर बली के स्थान पर काड़ा की बली देने की प्रथा चलाई। उस समय से काड़ा की बली होती चली रही है।
रंकिणी मंदिर में 16 17 को होगी विद्या पूजा