पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चाई के मार्ग पर चलने की ली शपथ

सच्चाई के मार्ग पर चलने की ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोमनकैथोलिक अनुयायियों ने रविवार को पवित्र क्रूस का त्योहार मनाया। इस दौरान 50 से ज्यादा क्रूस वीर सेना ने सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ ली।

समाज का मानना है कि प्रभु यीशु को जब क्रूस पर चढ़ाया गया था, तो उन्होंने हमारे पापों के लिए क्षमा याचना की थी। इसलिए क्रूस विजय का प्रतीक है। टेल्को लुपिता चर्च में आयोजित विशेष मिस्सा बलिदान में काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जमशेदपुर डायसिस के यूथ डायरेक्टर फादर दिलीप मरांडी, टाटा मोटर्स के डिप्टी जीएम मनोज राम सहित अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

टेल्को लुपिता चर्च में लोगों के बीच अन्न बांटते अतिथि।

नोविना का किया दान

मातामरियम के पर्व पर नवरोज प्रार्थना के दौरान चढ़ावे के अन्न (नोविना) को गरीबों के बीच पैकेट बनाकर वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चर्च के पल्ली पुरोहित फादर लियो डिसूजा, फादर मिंज, फादर पास्कल मिंज, कारलेन तामस, मेरी सडाफटियन, टोनी, कुटीनो, जैकब मकाड़ी, सिल्वा राज, ए.लकड़ा, सुनील, विकास स्टीफन आदि ने योगदान दिया।