पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर से 21 आजमीन हज हुए रवाना

शहर से 21 आजमीन हज हुए रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। शहरसे हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। 21 यात्रियों का जत्था सुबह नौ बजे सामूहिक दुआ के बाद गांधी मैदान से रवाना हुआ। इसके पहले बारी मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल जब्बार ने कुरान की तिलावत की। साबरी नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना सगीर आलम फैजी ने आजमीन हज को कई टिप्स दिए और उनसे मक्का-मदीना में सबके लिए अल्लाह से दुआ मांगने की गुजारिश की। मौके पर इत्तेहादुल मुस्लेमीन की ओर से हज यात्रियों को जायनमाज, टोपी और तस्बीह तोहफे में दी गई और उनका फूल माला से स्वागत किया गया। मौके पर फिरोज खान, डॉ अफरोज शकील के अलावा बडी संख्या में लोग मौजूद थे। शहर से 30 यात्रियों का अगला जत्था 16 सितंबर को रवाना होगा। इनके लिए रविवार को रांची हज हाउस में रिपोर्टिंग की गई। हज कमेटी के सूत्रों के अनुसार, शनिवार को शहर से गया पहला जत्था जेद्दा होते हुए मक्का पहुंच गया है। शनिवार की उनकी फ्लाइट रांची से शाम 7.30 बजे के बजाय रविवार तड़के चार बजे रवाना हुई। रविवार की फ्लाइट भी दो घंटे देर से रवाना हुई।