सिख युवाओं ने सीखा पगड़ी बांधना
जमशेदपुर। तारकंपनी गुरुद्वारा में रविवार से सिख नौजवान सभा द्वारा पगड़ी बांधने के क्लास का शुभारंभ किया गया। पहले दिन ही काफी संख्या में समाज के युवा उमड़े। प्रधान सतविंदर सिंह, मंजीत सिंह और जगविस सिंह ने युवाओं को पगड़ी बांधना सिखाया। गुरुद्वारा में प्रत्येक रविवार को यह क्लास शाम तीन से पांच बजे तक लगेगी। इसके आयोजन में हरजीत सिंह, निक्कू सिंह, दलबीर सिंह, कमलदीप सिंह, करणदीप सिंह, इंदरजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।