पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा के लिए सांसदों से मिलेगा मंच

भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा के लिए सांसदों से मिलेगा मंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। भोजपुरीको संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच पूर्वांचल के सांसदों से मिलेगा। रविवार को साकची के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंच के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा, लोक गायक ललित पांडेय और उमेश पांडे ने यह जानकारी दी।

प्रदीप सिंह ने बताया कि पूर्वांचल के सांसदों की संख्या 36 के करीब है। सिंह ने बताया कि मंच भोजपुरी की दूसरी संस्थाओं के साथ मिलकर संसद के शीतकालीन सत्र में भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन चलाएगा। जमशेदपुर के अलावा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के भोजपुरी भाषी संगठन इसमें शामिल होंगे। सिंह ने बताया कि भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने भी संवैधानिक दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रदीप सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच मॉरीशस में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन में भी शहर का प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। भोजपुरी सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री अरुणेश नीरन ने यह जानकारी दी। इसमें उनके अलावा भोजपुरिया डॉटकॉम के निर्देशक सुधीर कुमार, उमेश पांडेय, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव और यमुना तिवारी भाग लेंगे। बैंकाक में रहने वाले भारतीय ने शारदीय उत्सव में शामिल होने के लिए संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, शशिभूषण मिश्रा, सुर संग्राम के विजेता अरुण देव और लोक गायक ललित पांडेय को आमंत्रित किया है।

पत्रकारों को जानकारी देते मंच के प्रदीप कुमार सिंह अन्य।