पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेल्को : पता पूछने के बाद महिला के गले से चेन छीनी

टेल्को : पता पूछने के बाद महिला के गले से चेन छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेल्कोक्रॉस रोड नंबर 17 के क्वार्टर नंबर-5ए निवासी मंगला मुखर्जी (70 वर्ष) से बदमाश ने पता पूछने के बाद सोने की चेन छीनकर भाग गया। मंगला मुखर्जी ने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई मदद को नहीं पहुंचा। घटना रविवार शाम करीब 5.30 बजे की है।

मंगला मुखर्जी के अनुसार, रविवार को उनके बेटे टाटा मोटर्स कर्मी (केएन मुखर्जी) प|ी बेटे के साथ साकची गए थे। घर पर वह अपनी पोती के साथ थीं। शाम में मंगला क्वार्टर के गेट के पास खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और प्रशांत का पता पूछा। उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद युवक ने अचानक उनके गले से चेन छीन ली और भाग गया। कुछ दूरी पर युवक का साथ बाइक लेकर खड़ा था, जिससे दोनों फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 60 हजार रुपए थी।

जानकारी मिलने पर केएन मुखर्जी घर पहुंचे। उन्होंने घटना की शिकायत टेल्को थाना की पुलिस से की। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

टेल्को में चेन छिनतई की घटना की जानकारी देती पीड़िता।