- Hindi News
- परसुडीह : ठेकेदार पर फायरिंग की योजना विफल
परसुडीह : ठेकेदार पर फायरिंग की योजना विफल
परसुडीहचांदनी चौक के ठेकेदार जीवन बागे पर फायरिंग की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने हमला की योजना बनाते हुए परसुडीह नामोटोला के सनातन लोहार उर्फ घासीराम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जीवन बागे के बयान पर परसुडीह थाना में सनातन लोहार उर्फ घासीराम और टिंकू गोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जीवन ने बताया कि घाघीडीह जेल में बंद टिंकू गोप ने एक लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। रुपए नहीं देने पर उसने जान से मारने का धमकी भी दी थी।
पुलिस के अनुसार, सनातन लोहार रविवार को ही ठेकेदार पर फायरिंग करने वाला था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। टिंकू गोप ने फोन से सनातन लोहार को ठेकेदार पर फायरिंग करने की बात कही थी। सनातन लोहार आम्र्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है। एक साल पूर्व ही वह जेल से छूटा था। इस मामले में घाघीडीह जेल में बंद टिंकू गोप को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि परसुडीह के भाजपा नेता त्रिदेव चटराज से रंगदारी और मारपीट करने के आरोप में टिंकू गोप घाघीडीह जेल में बंद है।