चोरी के आभूषण संग तीन धराए
स्टील एक्सप्रेस से टपाए थे डेढ़ लाख रुपए के सोने के जेवरात
टाटानगररेलवे स्टेशन पर सक्रिय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार सुबह आरपीएफ जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। इनके पास से 12 सितंबर को टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस से चोरी हुए डेढ़ लाख के स्वर्ण आभूषण के अलावा भारी मात्रा में मास्टर चाबी तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। तीनों बदमाशों से जीआरपी पूछताछ कर रही है। सोमवार को इन्हें जेल भेजा जाएगा।
सीसीटीवीफुटेज से धराए चोर
12सितंबर को स्टेशन में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त बैठक हुई थी। इसमें आपसी तालमेल बनाते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाने की रणनीति बनाई गई। आरपीएफ थानेदार दिगंजय शर्मा और जीआरपी सर्किल निरीक्षक अरविंद सिंह उर्फ लाठी सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भुक्तभोगी गम्हरिया निवासी सौरभ मुखर्जी की निशानदेही पर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
टुनटुनकुमार साह उर्फ राजन कुमार (गोविंदपुर, थाना-महेशपुर, जिला खगडिय़ा, वर्तमान पता- बागबेड़ा) नीतीश कुमार और शक्ति कुमार सिंह (गांव- बुदरा, थाना- अथमल गोला, पटना, बिहार) शामिल है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना को अंजाम देने में कहीं और लोगों की भूिमका तो नहीं है, इन बिंदुओं पर भी तहकीकात की जाएगी।
यात्री बन चढ़े और अटैची को खोला
आरपीएफथानेदार दिगंजय शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को तीनों बदमाश यात्री बनकर ट्रेन में चढ़े थे। कुछ देर बैठने के बाद दो युवक चाय पीने की बात कहकर नीचे उतर गए और भुक्तभोगी यात्री के मन को भटकाने के बाद कुछ सेकंड में मास्टर चाबी से अटैची खोलकर उन्होंने गहने पार कर दिया।
स्टील को ही टारगेट कर आया था स्टेशन
12सितंबर को चोरी के दो दिन बाद मामला ठंडा होने पर टुनटुन और नीतीश रविवार की सुबह स्टील एक्सप्रेस के यात्री को टारगेट करते हुए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारियों और जवानों ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्हें पकड़ने के लिए सतर्कता बरती।
ऐसे पकड़े गए बदमाश
स्टीलएक्सप्रेस के भुक्तभोगी के साथ दोनों अधिकारियों ने शनिवार को टाटानगर स्टेशन परिसर पर अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिये के मुताबिक आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने रविवार को पहले टुनटुन और फिर