कदमा : ताला तोड़कर 2 लाख की चोरी
कदमाथाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर- 4 में शनिवार की रात बदमाशों ने श्री साईं ट्रेडर्स का ताला और शटर तोड़कर दुकान से 1.60 लाख रुपए समेत सामान गायब कर दिया। रविवार की सुबह दुकानदार अमरेंद्र मल्लिक दुकान पहुंचे, तो शटर टूटा पाया। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
इसके अलावा कैश काउंटर का लॉक भी टूटा हुआ था। अमरेंद्र के अनुसार, कैश काउंटर में 1.60 लाख रुपए रखे हुए थे। बदमाशों ने दुकान में रखी आइसक्रीम समेत अन्य सामान गायब कर दिया। साथ ही कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर कदमा थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में अमरेन्द्र मल्लिक ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की है।