गोविंदपुर : बाहरी युवकों को लेकर हंगामा
छोटागोविंदपुर में बाहरी युवकों के रहने को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने मामले को लेकर गोविंदपुर थाना में शिकायत भी की। स्थानीय निवासी अजय राय ने बताया कि छोटा गोविंदपुर के भोला बागान, शेष नगर, जनता फ्लैट समेत कई क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में बाहरी युवक रह रहे हैं।
वे अपना नाम और पता भी नहीं बताते। इसके अलावा अक्सर शराब का सेवन और छेडख़ानी करते हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने ऐसे लोगों को क्षेत्र से जल्द से जल्द हटाने की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छोटा गोविंदपुर के जनता फ्लैट, सैनिक इलेक्ट्रॉनिक्स में किराये पर रहने वाले युवकों को घर खाली करने का निर्देश दिया। देर शाम युवकों ने घर खाली कर दिया।