पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक रैली से दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

बाइक रैली से दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुरडायसिसियन एजुकेशन सोसायटी की विंग ने रविवार को भी अनेक स्लोगनों के साथ बाइक रैली निकालकर शहरवासियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे संत जोसेफ चर्च के सामने से सिटी एसपी एस.कार्तिक और रोमन कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप फेलिक्स टोप्पो ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

मौके पर डीएसपी जगदीश प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित थे। बाइक रैली के साथ जुस्को और मिथिला मोटर्स के दो ट्रक भी चल रहे थे, जिसमें लगे स्लोगन में शहरवासियों को कार चलाते समय सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने इत्यादि नियमों का पालन करने का निर्देश था।

रैली एग्रिको, बारीडीह, बिरसानगर, टेल्को, गोलमुरी, साकची, कदमा, सोनारी होकर दोपहर दो बजे संत मेरीज चर्च (बिष्टुपुर) पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के को-ऑर्डिनेटर बैरेल परेरा, मारविन मोस, फादर दिलीप मरांडी, विकास स्टीफन, मार्क एंथोनी आदि ने सहयोग किया।

ट्रैफिक जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते सिटी एसपी कार्तिक एस।