टेल्को : शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर | जनकल्याण समिति की ओर से रविवार को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि सह उपायुक्त (वाणिज्यकर) मिथिलेश कुमार, विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र कुमार अमित कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद सिंह, मनोज प्रसाद, दयानंद प्रसाद, उमेश वर्मा, गोल्डेन वर्मा, शक्ति वर्मन, रौशन वर्मन, हरेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार, सच्चिदानंद सिन्हा, विद्युत, अशोक तिवारी, कृष्णा श्रीवास्तव आदि ने सहयोग दिया।