पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ लाख के गबन का लगाया आरोप

डेढ़ लाख के गबन का लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मेंसकांग्रेस के पूर्व मंडल संयोजक शिवा रंजन मिश्रा ने चक्रधरपुर रेल मंडल की सात ब्रांचों की सदस्यता शुल्क डेढ़ लाख रुपए का गबन किया है। यह आरोप मेंस कांग्रेस आदित्यपुर ब्रांच के सचिव शिव शंकर दुबे ने लगाया है। उन्होंने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि खानापूर्ति के लिए मिश्रा ने केन्द्रीय कार्यालय को डेढ़ लाख का चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया है। वे पैसा जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आलाकमान इसकी तैयारी में हैं। मिश्रा केवल झूठा बयान देकर रेल प्रशासन कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं। उधर, एसआर मिश्रा ने कहा कि केएस मूर्ति का कार्यकाल 25 मार्च को ही समाप्त हो चुका है। मेंस कांग्रेस का विवाद कोर्ट में लंबित है। कोर्ट का आदेश आने पर नए महासचिव बनने के बाद सदस्यता शुल्क जमा कर दिया जाएगा।