जाकिरनगर में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
जमशेदपुर | जाकिरनगरमानगो में रविवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों को मुक्ति मिल गई। आजसू पार्टी के महानगर अध्यक्ष बाबर खान ने नारियल फोड़ कर नए ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। विधानसभा चुनाव में मौका मिला तो आजसू पार्टी मानगो क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी।