कैनवास मेला में उमड़ी लोगों की भीड़
गोपालमैदान में आयोजित 24वें कैनवास मेला में रविवार शाम भीड़ उमड़ी। मेले में आम लोगों की जरूरत के सभी समान आकर्षक छूट के साथ मिल रहे हैं। कंसर्न इंडिया शोज प्राइवेट लिमिटेड और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित यह मेला 23 सितंबर तक चलेगा।
मेला के आयोजक ज्योति पांडेय ने बताया कि रविवार शाम मेला में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न स्टालों का दौरा कर अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी की। इस वर्ष मेले में कुल 500 स्टाल लगाए गए हैं,. जहां आईटी, टेलीकॉम, हैंडीक्रॉफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन के अलावा फर्नीचर से लेकर रसोई तक का सामान उपलब्ध है।
किचनप्रोडक्ट स्टॉल पर भीड़ मेलामें रविवार को किचन प्रोडक्ट के स्टॉल पर अधिक भीड़ देखी गई। इसके बाद फुटवेयर स्टॉल पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली। एंटिक घडिय़ों के स्टाल पर विभिन्न डिजाइन की घड़ी को देख लोग बरबस खींचे चले जा रहे हैं। एलजीउत्पादों पर छूट मेलामें एलजी के स्टॉल का उद्घाटन नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के कुलवंत सिंह (राजा) ने फीता काटकर किया। यहां एलजी की ओर से कई तरह के ऑफर्स की घोषणा की गई है। कंपनी की ओर से कवर्ड टीवी की खरीदारी पर 40 हजार रुपए का साउंड बार गिफ्ट दिया जा रहा है। 20 से 28 इंच तक की टीवी की खरीदारी पर आठ जीबी का पेनड्राइव तथा 32 इंच या उससे बड़ी साइज की टीवी पर एक्सीडेंट वारंटी दी जाएगी। फ्रीज-वाशिंग मशीन पर 10 साल तथा माइक्रोवेब ओवन पर 12 साल की एक्सीडेंट वारंटी दी जाएगी। मेला में कमरलिंग के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर मुकुंद विंडोज के स्टाल पर यूपीबीसी डोर विंडो को प्रदर्शित किया गया है।
गोपाल मैदान में एलजी के स्टॉल का उदघाटन करते अतिथि।