पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 फीसदी कार्य अधूरा

50 फीसदी कार्य अधूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की जांच, आज चाईबासा जाएगी

विधानसभाकी प्राक्कलन समिति की जांच में पूर्वी सिंहभूम जिले में 50 प्रतिशत से ज्यादा कार्य अधूरा पाया गया। रविवार को जिले का दौरा करने समिति के चेयरमैन सह विधायक सरफराज अहमद शहर पहुंचे। उन्होंने परिसदन में कहा कि समिति छह जिले का दौरा करेगी। धनबाद और बोकारो का दौरा करने के बाद वे जमशेदपुर पहुंचे हैं।

समिति ने पेयजल विभाग, आरइओ , विशेष प्रमंडल, वाणिज्यकर विभाग, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, एनएच समेत कई विभागों के साथ बैठक की। सरफराज अहमद ने कहा कि समिति ने वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13 और 2013-14 के कार्यों की जानकारी ली। इन तीन वर्षों में क्या काम दिया गया था, प्राक्कलित राशि क्या थी, कितना काम हुआ, क्यों नहीं हुआ और दोबारा भेजे गए प्राक्कलन की जांच समिति कर रही है। वाणिज्यकर में वर्ष 2011-12 में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। वित्तीय वर्ष 2012-13 में लक्ष्य से कम वसूली हुई है। आरइओ के इंजीनियरों से बात की है, उन लोगों ने रोड देखा भी नहीं है। कमेटी सोमवार को चाईबासा जाएगी। वहां कुछ सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा। सरफराज ने कहा कि डीसी को प्राथमिकता के आधार पर आदर्श गांव बनाना था, लेकिन कार्य अटका है।

बन्ना गुप्ता बनेंगे मंत्री : सरफराज अहमद

कांग्रेसविधायक सरफराज अहमद ने रविवार को परिसदन में कहा कि वे मंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। विधायक बन्ना गुप्ता मंत्री बनेंगे। इस पर फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में गठबंधन के मामले पर कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि कांग्रेस को बाबूलाल मरांडी के साथ नहीं जाना चाहिए। झाविमो छोड़ने वाले भाजपा में गए हैं, सिवाए डॉ अजय कुमार के। झाविमो की विचारधारा भाजपा से ज्यादा अलग नहीं है। वहां लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। विधानसभा चुनाव लड़ना है कि नहीं यह निर्णय डॉ अजय को लेना है। उनको टिकट मिलने में दिक्कत नहीं होगी। केन्द्र और राज्य का चुनाव अलग होता है। भाजपा कह रही है नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। झारखंड में भाजपा के पास सीएम बनने लायक कोई नेता नहीं है। झारखंड से भाजपा के 12 सांसद जीते हैं लेकिन मंत्री एक व्यक्ति को बनाया गया है।

परिसदन में अधिकारियों संग बैठक करते प्राक्कलन समिति के चेयरमैन सरफराज अहमद।