पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लर्क के लिए ऑनलाइन परीक्षा छह दिसंबर से

क्लर्क के लिए ऑनलाइन परीक्षा छह दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न

लिखितपरीक्षा पांच सेक्शन में होगी। पहले में रीजनिंग, दूसरे में इंग्लिश लैंग्वेज, तीसरे में न्यूमेरिकल एबिलिटी, चौथे में जेनरल अवेयरनेस और पांचवें में कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पार्ट में 40 प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

इनतिथि पर होगी परीक्षा

6,7, 13, 14, 20, 21 27 दिसंबर

इनबैंकों में होनी है नियुक्ति

इलाहाबादबैंक, आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, देना बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक

भास्कर न्यूज . जमशेदपुर

देशभर के 19 बैंकों में क्लर्क के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन दिसंबर-२०१४ में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा की शुरुआत 6 दिसंबर से होगी, जो 27 दिसंबर तक चलेगी। ये नियुक्तियां कॉमन परीक्षा के जरिए की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए प्रतिभागी की न्यूनतम उम्र 20 और अधिकतम 28 वर्ष होना जरूरी है। ऑनलाइन एग्जाम में अंकों और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। बैंक क्लर्क का ऑनलाइन एग्जाम 200 अंक और इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।