पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, पुलिस रही मुस्तैद

500 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, पुलिस रही मुस्तैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम चले ऑटो, यात्री परेशान

करनडीह, परसुडीह बागबेड़ा में बंद का रहा मिलाजुला असर

फ्लाईओवर की मांग को लेकर शनिवार को झाविमो के जमशेदपुर बंद का शहर में मिलाजुला असर रहा। बंद के दौरान मिनी बस ऑटो के परिचालन पर असर पड़ा। साकची मिनी बस स्टैंड से कई बसों का परिचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बंद समर्थकों ने एनएच -33 पर टायर जलाया। बिहार से शहर रही चंचल बस को मानगो स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के पास झाविमो कार्यकर्ताओं ने रोके रखा। बाद में बस में झाविमो कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता रोड पर उतरे थे। बंद करा रहे केंद्रीय सचिव अभय सिंह, फिरोज खान, अजीत सिंह, निर्भय सिंह समेत दर्जनों बंद समर्थकों को सुबह 11.30 बजे पुलिस गिरफ्तार कर अलग-अलग थाना ले गई। अभय सिंह, मो. नसीम अंसारी, निर्भय सिंह, अजीत सिंह, नरेश संघी को साकची गोलचक्कर से पुलिस गिरफ्तार कर साकची थाना ले गई। वहां सभी को पीआर बांड पर शाम में छोड़ दिया गया।

केंद्रीय सचिव अभय सिंह समर्थकों संग काशीडीह, साकची बाजार के डालडा लाइन, मनिहारी लाइन, संजय मार्केट, मानसरोवर होटल लाइन, सब्जी मार्केट, स्ट्रेट माइल रोड, बाराद्वारी गोलमुरी में पेट्रोल पंप और दुकानें बंद कराई। बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, बर्मामाइंस, टेल्को, मानगो गोविंदपुर में भी झाविमो समर्थकों ने बंद कराया। महानगर अध्यक्ष फिरोज खान, जटाशंकर पांडे, दशरथ चौबे अजीत सिंह समेत कई मंडल अध्यक्षों ने मानगो डिमना रोड, आजादनगर, चेपा पुल, पारडीह रोड, बालीगुमा में बंद कराया। गोविंदपुर में रमन सिंह शंभूनाथ सिंह के नेतृत्व में बाजार बंद कराई गई। गोविंदपुर पुलिस ने बंद समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पूर्व मंत्री सनातन मांझी ने करनडीह आसपास के क्षेत्रों में बंद कराया।

थाना गिरफ्तार कार्यकर्ता

विभिन्न थानों में गिरफ्तार कार्यकर्ता

झाविमो के जमशेदपुर बंद के दौरान शनिवार को शहर के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने अलग- अलग थानों में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार झाविमो नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाद में पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। बंद के दौरान जिला पुलिस शहर के सभी चौक- चौराहों पर मुस्तैद रही। इस कारण कहीं भी अप्रिय घटना नहीं घटी।

दोपहर तक स्वत: बंद रहीं शहर की ज्यादातर दुकानें और चौकस पुलिस के जवान।

फ्लाई